छत्तीसगढ़ में हड़ताल के बीच सख्त कार्रवाई.! 141 पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस, दो निलंबित..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच जांजगीर-चांपा जिले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिले के 141 पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी किया गया है। वहीं, एसडीएम जांजगीर और एसडीएम शिवरीनारायण ने दो पटवारियों को निलंबित कर दिया है।

निलंबन के लिस्ट मेे ये शामिल
दरअसल निलंबित होने वालों में शिवरीनारायण के पटवारी धर्मेन्द्र यादव और जांजगीर के पटवारी ज्योतिष कुमार सर्वे शामिल हैं। धर्मेन्द्र यादव राजस्व पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष भी हैं। उनके खिलाफ कर्तव्य में लापरवाही और अनाधिकृत अनुपस्थिति के आधार पर कार्रवाई की गई है। वहीं, पटवारी ज्योतिष कुमार सर्वे के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से उन्हें निलंबित किया गया है।


156 पटवारियों ने लिया था आंदोलन में हिस्सा
फिलहाल जानकारी के मुताबिक, जिले के कुल 156 पटवारियों ने आंदोलन में हिस्सा लिया था। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि इनमें से 15 पटवारी आंदोलन से वापस लौट आए हैं। वापस आने वालों में 13 परिवीक्षाधीन पटवारी और दो ऐसे पटवारी शामिल हैं, जो हड़ताल में शामिल नहीं हुए थे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment