CG News : स्कूली छात्रों से नेताओं का स्वागत कराए जाने का मामला.! हेड मास्टर हुआ निलंबित..पढ़ें पूरी ख़बर

.

Chhattisgarh News/सूरजपुर। जिले की पूर्व माध्यमिक शाला गणेशपुर में छात्रों से नेताओं का स्वागत कराए जाने के मामले में प्रधान पाठक राम सिंह को निलंबित कर दिया गया है। राम सिंह वर्तमान में शाला में पदस्थ हैं। डीईओ की जांच कमेटी की रिपोर्ट में प्रधान पाठक और अन्य संबंधित व्याख्याताओं की लापरवाही पाई गई।

दरअसल, रिपोर्ट में बताया गया है कि स्कूल के नियमित समय के दौरान कांग्रेस नेता का स्वागत कराना स्कूल प्रबंधन की गंभीर चूक है। साथ ही, छात्रों से हसदेव बचाव के नारे लगवाए गए थे जो शिक्षा व्यवस्था और स्कूल के माहौल के लिए अनुचित माना गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन को पत्र भेजकर व्याख्याताओं के खिलाफ भी कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है।

फिलहाल, ये पूरा मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले का है। यहां कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया के स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शशि सिंह ने स्कूली बच्चों को सड़क पर खड़ा करके उनका स्वागत कराया है। इतना ही नहीं छात्रों से स्कूल टाइम पर नेता का स्वागत कराने के साथ-साथ उनसे ‘हसदेव बचाओ’ के नारे भी लगवाए गए हैं। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment