Big News : MP बृजमोहन अग्रवाल ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में किया ध्यान मुद्रा, बताया- आत्मचिंतन और आंतरिक ऊर्जा को अनुभव करने का सौभाग्य मिला

.

रायपुर/तमिलनाडु–केरल। MP बृजमोहन अग्रवाल ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान मुद्रा किया। सांसद अग्रवाल ने बताया, लोकसभा की केमिकल एवं फर्टिलाइज़र समिति के तमिलनाडु–केरल अध्ययन दौरे के दौरान कन्याकुमारी में माननीय समिति सदस्यों के साथ विवेकानंद रॉक मेमोरियल गया। यहां ध्यान मुद्रा में बैठकर आत्मचिंतन और आंतरिक ऊर्जा को अनुभव करने का सौभाग्य मिला।

फिलहाल, ध्यान के इन क्षणों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, जनकल्याण और भारत की उज्ज्वल भविष्य यात्रा के लिए नई ऊर्जा और संकल्प का अनुभव हुआ। यही वो जगह है जहाँ स्वामी विवेकानंद जी ने भारत की चेतना, आत्मबल और राष्ट्र निर्माण के विराट स्वप्न को आत्मसात किया था। यह स्थान आज भी हमें आत्मबोध, संकल्प और सेवा के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment