CG News : महतारी वंदन योजना.! प्रदेशभर में सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की बनी मिसाल..स्कीम से सास-बहू के रिश्ते में आई इक नई मजबूती..पढ़ें पूरी ख़बर

.

Chhattisgarh News/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेशभर में सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की सशक्त मिसाल बन रही है। प्रतिमाह सीधे बैंक खातों में दी जा रही आर्थिक सहायता से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं तथा परिवार और समाज में उनका सम्मान एवं सहभागिता सुदृढ़ हो रही है। यह योजना आर्थिक सहयोग के साथ-साथ महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा एवं स्वावलंबन की भावना को भी मजबूत कर रही है।

वहीं, प्रदेश के विभिन्न जिलों में योजना का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। कोरबा जिले के रामपुर क्षेत्र की गृहिणी बहुरा कौशिक एवं उनकी बहू सविता कौशिक इस योजना की लाभार्थी हैं। दोनों को अब तक योजना के अंतर्गत 24 किश्तों में कुल 24 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो चुकी है, जिससे घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति एवं बच्चों की शिक्षा में उल्लेखनीय सहयोग मिला है।

दरअसल, सविता कौशिक ने बताया कि प्रतिमाह समय पर मिलने वाली राशि से घरेलू खर्चों का सुव्यवस्थित प्रबंधन संभव हुआ है और आवश्यकता के समय किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। वहीं श्रीमती बहुरा कौशिक ने कहा कि शासन की यह पहल महिलाओं के लिए बड़ी राहत सिद्ध हुई है, जिससे परिवार में सहयोग, सम्मान और आत्मविश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि,महतारी वंदन योजना महिलाओं के आत्मसम्मान, आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य शासन की एक ऐतिहासिक एवं प्रभावी पहल है। यह योजना महिलाओं को परिवार और समाज में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए सक्षम बना रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस योजना के माध्यम से हर पात्र महिला तक लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।

फिलहाल, महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम के रूप में स्थापित हो रही है, जो आत्मनिर्भर महिलाओं के माध्यम से समृद्ध एवं सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment