CG Big News : कांग्रेस संगठन के भीतर फिर गुटबाजी..पूर्व मंत्री की बहू समेत 17 कांग्रेसियों ने पार्टी से दिया इस्तीफा..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन के भीतर एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है, यहां जिला स्तर पर संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव समेत 17 पदाधिकारियों ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। सामूहिक इस्तीफे का पत्र अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



दरअसल, बताया जा रहा है कि ये सभी इस्तेफा देने वाले 17 कार्यकर्ता पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव गुट के समर्थक हैं। दरअसल, हाल ही में संगठन ने जिला अध्यक्ष शशि सिंह को सूरजपुर का कमान दिया गया है। जिसके बाद से टीएस सिंह देव के समर्थकों में नाराजगी चल रही थी। ऐसे में जिले की कार्यकरणी घोषित की गई थी। कई लोगों ने ये बताया है कि बड़े नेताओं से नहीं पूछा गया था। साथ ही ये भी बात सामने आ रही है कि जो पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव गुट के समर्थक है पद नहीं दिया गया। कार्यकर्ताओं का ये भी आरोप है कि जिला अध्यक्ष और संगठन स्तर पर उनके साथ लगातार अनदेखी की जा रही थी।



फिलहाल, इस्तीफा देने वालों में पूर्व मंत्री खेल साय सिंह की बहू का नाम भी शामिल है, जिससे मामला और ज्यादा चर्चाओं में आ गया है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment