CG News : सरगुजा ओलंपिक.! खेल भावना के उत्सव के साथ जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का हुआ समापन..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/अंबिकापुर। जिला स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 फरवरी 2026 तक जिला मुख्यालय अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम, पी.जी. कॉलेज मैदान, बैडमिन्टन हॉल एवं सेंट जेवियर स्कूल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का समापन समारोह गांधी स्टेडियम मैदान में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेन्द्र लखपाले रहे।

वहीं, कार्यक्रम में एम.आई.सी. सदस्य मनीष सिंह (नगर पालिक निगम, अंबिकापुर), विशिष्ट अतिथि बालनाथ यादव (विधायक प्रतिनिधि), बाली चरण यादव (मण्डल अध्यक्ष), आर. जे. पाण्डेय (प्राचार्य, पॉलीटेक्निक कॉलेज) एवं मीरा साहू (प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन राम कुमार सिंह, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण, अंबिकापुर द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में देवेन्द्र सिन्हा, विकास सिंह, ए.डी. दिवान, राजेश प्रताप, पी.टी.आई., सुमित, अमर एवं प्रदीप सहित अन्य खेल अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। मंच संचालन राकेश मिश्रा एवं सुनीता दास द्वारा किया गया।


दरअसल, प्रतियोगिता में एथलेटिक्स अंतर्गत 100 मी., 200 मी., 400 मी. दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, लंबी कूद, ऊँची कूद, 4×100 मीटर रिले रेस, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल की स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में कुल 941 पुरुष एवं 802 महिला खिलाड़ी तथा 100 कोच/मैनेजर/निर्णायक सम्मिलित हुए।

फिलहाल, जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के लिए खेल परिधान, आवास, भोजन एवं यातायात की व्यवस्था की गई। व्यक्तिगत खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को क्रमशः ₹2000, ₹1500 एवं ₹1000 तथा टीम खेलों में क्रमशः ₹4000, ₹3000 एवं ₹2000 की नगद पुरस्कार राशि ऑनलाइन खिलाड़ियों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को व्यक्तिगत खेलों के लिए मेडल एवं टीम खेलों के लिए मोमेंटो प्रदान कर मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment