12 साल की बालिका से गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म..पांच किशोरों ने बारी-बारी से दी घटना को अंजाम, फिर..

👇

तिलहर (शाहजहांपुर) : तिलहर क्षेत्र में 12 साल की बालिका के साथ पांच किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बालिका की मां की ओर से तिलहर कोतवाली में पांचों किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बालिका का मेडिकल कराया गया है।

दरअसल, तिलहर क्षेत्र के एक गांव की 12 साल की बच्ची शुक्रवार शाम अपने घर से कुछ दूरी पर प्राइमरी स्कूल के कैंपस में अन्य बच्चियों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही पांच नाबालिग लड़के बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ गांव के बाहर गन्ने के खेत में ले गए, जहां बालिका के साथ पांचों किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बताते हैं कि खेत मालिक उधर से निकल रहा था, बच्ची की चीख सुनकर वह खेत में गया तो पांचों आरोपी भाग निकले।

फिलहाल, खेत के मालिक ने बच्ची के परिवार वालों को सूचना दी। परिजन खेत पर पहुंचे तो बच्ची ने रोते हुए परिवार वालों को सारी जानकारी दी। परिजन बच्ची को लेकर थाने गए। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह अपने भाई को देखने मायके गई थी। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि पांचों नाबालिग लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी को निगरानी में लिया गया है। हर पहलु पर मामले की जांच की जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment