ओड़िया संगीत की फेमस गायिका गीता पटनायक का हुआ निधन..प्रोग्राम के दौरान आया था बेन स्ट्रोक..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

भुवनेश्वर। ओडिया संगीत की मशहूर आवाजों में से एक मानी जाने वाली दिग्गज गायिका गीता पटनायक का रविवार शाम को एक निजी अस्पताल में मस्तिष्क में स्ट्रोक आने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी है।

73 वर्षीय गीता पटनायक गुरुवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान बीमार पड़ गईं, जिसके बाद उन्हें शुरू में कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में चिकित्सा परीक्षणों से पुष्टि हुई कि उन्हें बेन स्ट्रोक हुआ था।

उनकी भाभी प्रदोष पटनायक ने बताया कि बाद में उन्हें कटक के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रविवार शाम को उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि उनका पार्थिव शरीर सोमवार को कटक में उनके घर ले जाया जाएगा, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गीता पटनायक का करियर कई दशकों तक चला और उन्हें मशहूर ओडिया सिंगर अक्षय मोहंती के साथ उनके कोलेबोरेशन के लिए जाना जाता था।

उन्होंने कई पॉपुलर ओडिया गानों में अपनी आवाज दी, जिसमें फिल्म ‘जाजाबर’ का ‘फुर किना उदिगला बानी’ भी शामिल है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment