Rashifal 02 March 2026 : इस राशि वाले फिजूलखर्ची करने से बचें..व्यस्त दिनचर्या से परिवार के लिए समय निकालें

👇

Rashifal 2 March 2026 (Today’s Horoscope): आज 2 मार्च 2026, दिन सोमवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. फाल्गुन चतुर्दशी का दिन ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से राशि जातकों के लिए कैसा रहने वाला है, आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं? यहां पढ़ें 2 मार्च 2026 का राशिफल.


मेष राशि (Aries) –

मेष राशि वाले फिजूलखर्ची करने से बचें. बचा हुआ धन भविष्य में काम आ सकता है. आप किसी पुराने परिचित से मिल सकते हैं. जीवनसाथी की ओर से आपको भावनात्मक तौर पर तनाव हो सकता है.


वृषभ राशि (Taurus) –

आपका बर्ताव जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है. आर्थिक तंगी से परेशान लोगों को अचानक से धनलाभ हो सकता है. व्यस्त दिनचर्या से परिवार के लिए समय निकालें.


मिथुन राशि (Gemini) –

मिथुन राशि वालों की सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. आपको आर्थिक तौर पर आपको लाभ हो सकता है. आप पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं.


कर्क राशि (Cancer) –

किसी कीमती चीज के खोने या चोरी होने से आप दुखी हो सकते हैं. आपको मुश्किल समय से निकलने के लिए जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.


सिंह राशि (Leo)

पैरेंट्स की तबीयत खराब होने के कारण उनकी दवाइयों पर खर्च हो सकता है. कार्यक्षेत्र के लिए समय अच्छा रहेगा. कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है.


कन्या राशि (Virgo) –

कन्या राशि वाले लोग नशे पर पैसा खर्च न करें. इससे सेहत के साथ ही आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. जीवनसाथी के साथ आपकी तकरार हो सकती है.


तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोग आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे. आपको धनलाभ होगा. आप अपने लाइफ पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं.


वृश्चिक राशि (Scorpio)

पारिवारिक तौर पर आपको परेशानी हो सकती है. आपको काम के चलते अचानक से लाभ हो सकता है. जीवनसाथी की अपेक्षा परिवार को प्राथमिकता दें.


धनु राशि (Sagittarius) –

धनु राशि के लोगों को धनलाभ हो सकता है. आपका व्यवहार आसपास के लोगों को खुश कर सकता है. आप काम में व्यस्त रह सकते हैं.


मकर राशि (Capricorn) –

आपकी कमाई में इजाफा हो सकता है. आप किसी के साथ साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं.


कुंभ राशि (Aquarius) –

कुंभ राशि के लोगों को दोस्तों के कारण मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता सकते हैं.


मीन राशि (Pisces) –

आपको धनलाभ हो सकता है. आप पारिवारिक तौर पर तनाव का सामना कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ आप नजदीकी महसूस करेंगे.

डिस्क्लेमर:
यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. janjantaksandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment