CG News : शोभायात्रा का मार्ग बदलने से सिंधी समाज नाराज..सांसद बृजमोहन अग्रवाल से की मुलाकात..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। रायपुर कमिश्नर के एक आदेश के अनुसार आगामी दो माह के लिए एमजी रोड मालवीय रोड जयस्तंभ चौक के साथ-साथ काफी सारे मार्गों पर जुलूस और शोभायात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जो सुबह 9:00 से रात के 9:00 बजे तक प्रभावशील है इससे नाराज सिंधी समाज छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के नेतृत्व में रायपुर सांसद बृज मोहन अग्रवाल जी से मिला वहां प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ललित जैसिंघ व प्रवक्ता सुभाष बजाज ने सांसद महोदय के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए बताया कि चेट्रीचंड्र की शोभायात्रा हर वर्ष रात 9:00 बजे के बाद ही एमजी रोड से जयस्तंभ चौक और मालवीय रोड जाती है।

वहीं, इससे किसी भी तरह के आदेश व प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं होता है अतः उन्होंने माननीय सांसद महोदय से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा की क्योंकि सिंधी समाज एक शांतिप्रिय समाज है और बहुत ही शांति से सिंधी समाज की शोभायात्रा निकलती है और बार-बार प्रतिनिधियों ने इस बात को दोहराया कि रात 9:00 बजे तक ही प्रतिबंध है और हमारी शोभायात्रा रात 9:00 बजे के बाद ही एमजी रोड से प्रवेश करते हुए शारदा चौक जय स्तंभ चौक और मालवीय रोड पहुंचती है इससे किसी भी तरह के कानून नियम या प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं होता है अतः जुलूस को पूर्व की भांति ही हर वर्ष की तरह वाले मार्ग पर जुलूस निकालने की अनुमति प्रदान की जाए वहीं पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ-साथ चेटीचंड्र महोत्सव समिति के प्रमुख डॉ भीमनदास बजाज महेश पृथ्वानी ने भी सांसद महोदय के सामने यह पक्ष रखा की विगत दिनों कमिश्नर साहब से जब वह मिलने गए थे तो एक अनावश्यक दबाव बनाया गया कि आज ही आपको अपनी सहमति देनी पड़ेगी उस दबाव के चलते पूरे समाज में इस आदेश का बहुत ज्यादा विरोध हो रहा है।

फिलहाल, सांसद महोदय ने सारी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि जल्द ही इस समस्या का निराकरण कर लिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी सिंधी काउंसिल आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ चेटीचंड्र महोत्सव समिति के प्रमुख डॉ भीमनदास बजाज महेश पृथ्वानी के साथ सुभाष बजाज तनेश आहूजा अनूप मसंद राजा जेठानी अमर चंदनानी अनिल लाहौरी सागर खटवानी दीपक कृपलानी बलराम मंधानी मनीष बजाज लेखु गोवानी आदि उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी पंचायत के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने दी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment