Holika Dahan : अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों का प्रतीकात्मक होलिका-दहन

👇

रायपुर. अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति द्वारा प्रदेश में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी विभिन्न अन्धविश्वासों, भूत प्रेत, टोनही प्रताडऩा, झाड़ फूंक, बलि प्रथा, नरबलि, जादू टोना, डायन प्रताड़ना, छुआछूत, दहेज प्रथा, सती प्रथा, मद्यपान, सामाजिक बहिष्कार आदि कुरीतियो के प्रतीकात्मक दहन होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया.

वहीं, अंध विश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का प्रतीकात्मक दहन 2 मार्च को शाम 6 बजे महाकोशल कला वीथिका परिसर नगर घड़ी चौक रायपुर में आयोजित किया गया.



फिलहाल, इस कार्यक्रम में डॉ. दिनेश मिश्र , डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. शैलेश जाधव, ज्ञानचंद विश्वकर्मा, गोपाल उरकुरकर, कमलेश गोगिया, नरेश दिक्शित, सुनील तिवारी, राजीव पांडे, सिद्धांत, शिखर शर्मा, सामवेद शर्मा, प्रमोद शर्मा, डॉ. प्रांजल मिश्र, अजय मिश्र, घनश्याम शर्मा, मलकीत सिंह सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment