Health Tips: सर्दियों में रूखी त्वचा से हैं परेशान.! घर पर ही बनाएं ये 4 बॉडी लोशन!

🇮🇳

Homemade Body Lotion: सर्दियों में हाथ-पैर और एड़ियों की त्वचा रूखी हो रही है? एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन, बादाम के तेल और विटामिन ई से घर पर बॉडी लोशन बनाने का तरीका जानें.

Homemade Body Lotion: सर्दियों में नहाने के बाद त्वचा की नमी जल्दी कम महसूस होने लगती है. हाथ-पैर, कोहनी और एड़ियों पर रूखापन बढ़ने से स्किन खिंची-खिंची लग सकती है. ऐसे में इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर घर पर बॉडी लोशन बनाने का एक तरीका शेयर किया है. इस लोशन को तैयार करने के लिए एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन, बादाम का तेल और विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल किया जाता है.

बॉडी लोशन बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
पूनम देवनानी के बताए तरीके के अनुसार, इस होममेड बॉडी लोशन को बनाने के लिए चार चीजों की जरूरत होगी. इसके लिए 4 चम्मच एलोवेरा जेल, 2 चम्मच ग्लिसरीन, 2 चम्मच बादाम का तेल और 3 से 4 विटामिन ई कैप्सूल का तेल लें.

घर पर ऐसे तैयार करें बॉडी लोशन
सबसे पहले एक साफ कटोरी लें और उसमें एलोवेरा जेल डालें. अब इसमें बादाम का तेल मिलाएं. इसके बाद विटामिन ई कैप्सूल को खोलकर उनका तेल मिश्रण में डाल दें. आखिर में ग्लिसरीन मिलाकर सभी चीजों को चम्मच से अच्छी तरह चलाएं. करीब 2 मिनट तक मिलाने के बाद मिश्रण का टेक्सचर बदलने लगेगा और यह लोशन जैसा दिखाई देने लगेगा.

बॉडी लोशन लगाने का सही तरीका
पूनम देवनानी के मुताबिक, इस लोशन को नहाने के बाद त्वचा पर लगाया जा सकता है. इसके अलावा रात को सोने से पहले इसे हाथों, पैरों, एड़ियों और शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी लगा सकते हैं. लोशन को त्वचा पर हल्के हाथों से फैलाएं, ताकि यह अच्छी तरह लग जाए.

किन हिस्सों पर लगा सकते हैं यह लोशन?
इस होममेड लोशन को हाथों, पैरों, कोहनी और एड़ियों जैसी रूखी महसूस होने वाली जगहों पर लगाया जा सकता है. सर्दियों में इन हिस्सों पर खास ध्यान देने की जरूरत महसूस होती है.


ध्यान रखें कि इस लोशन को एक बार लगाने से पूरे दिन त्वचा मुलायम रहे, यह जरूरी नहीं है. इस्तेमाल से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर लगाकर देख लें. अगर खुजली, जलन या लालिमा हो, तो इसका इस्तेमाल न करें.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment