गांव में शोक की लहर.! बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत..तीसरे की बची जान..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के ग्राम ईटार के पास स्थित साल्हेवारा बांध में रविवार को नहाने गए तीन बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आया। घटना से गांव में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।



वहीं, जानकारी के अनुसार ग्राम ईटार के पास साल्हेवारा बांध में तनिश डहारे (9) और समीर सोनवानी (12) अपने साथी 13 वर्षीय कुलेश्वर सोनवानी के साथ नहाने गए थे। इस दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से तनिश और समीर डूब गए। वहीं कुलेश्वर पानी में बहते हुए झाड़ियों में फंस गया और किसी तरह बाहर निकलकर ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।

दरअसल, सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम ने तत्काल पहुंचकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसा गहरे पानी में चले जाने के कारण बताया जा रहा है।

फिलहाल, इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को जलाशयों और बांधों के पास अकेले न जाने दें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment