रायगढ़ में होली पर SSP शशिमोहन सिंह ऑन फील्ड होकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा..जवानों को मुस्तैद रहने के दिए निर्देश

👇

Chhattisgarh News/रायगढ़। होली पर्व के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह स्वयं सुबह से ऑन फील्ड रहकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है।एसएसपी ने सुबह रायगढ़ शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील पॉइंट्स का भ्रमण कर ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों को मुस्तैद रहकर कर्तव्य पालन के निर्देश दिए। इसके पश्चात किरोड़ीमल क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में होली व्यवस्था का जायजा लिया गया।

दरअसल, निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की समझाइश दी तथा त्योहार की शुभकामनाएं दीं। शहर/किरोड़ीमल नगर के विभिन्न बस्तियों में लगातार पेट्रोलिंग कर लोगों को चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार के उत्पात, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएसपी सुशांतो बनर्जी, निरीक्षक सुखनंदन पटेल, निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर एवं पेट्रोलिंग टीम उपस्थित रही। अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में लगे रहे।

फिलहाल, शहर में 5 ड्रोन कैमरों से निरंतर निगरानी की जा रही है, वहीं पुलिस बल की 28 मोबाइल पेट्रोलिंग लगातार सक्रिय है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment