🏏
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
इस अहम मैच से पहले अभिषेक शर्मा के चयन को लेकर बहस तेज हो गई है। फैंस सवाल उठा रहे हैं कि क्या भारत नॉकआउट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करेगा?
आग उगल रहा था बल्ला
इस विश्व कप से पहले तक बल्ले से कोहराम मचाने वाले अभिषेक टूर्नामेंट में बुरी तरह फेल रहे हैं। ग्रुप स्टेज में लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट होने और वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में 11 गेंदों पर केवल 10 रन बनाने के बाद उन्हें टीम से बाहर करने की मांग तेज हो गई है। कुल मिलाकर अभिषेक ने 13.33 की औसत से 6 मैचों में 80 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 55 रन है। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय ओपनर ने अर्धशतक लगाया था।
रिंकू को मिल सकता है मौका
अगर सेमीफाइनल मैच से अभिषेक बाहर होते हैं तो संजू सैमसन और ईशान किशन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं बतौर फिनिशर रिंकू सिंह की वापसी हो सकती है। हालांकि, इसकी संभावना कम ही नजर आती है। वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाने वाली भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के ही मैदान में उतरी सकती है। टीम मैनेजमेंट विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज।










