CM साय ने खेली होली, कहा- रंग, राग और रिश्तों की मधुर अनुभूति से सजा मुख्यमंत्री निवास

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में होली खेली और कहा, रंग, राग और रिश्तों की मधुर अनुभूति से सजा मुख्यमंत्री निवास…मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ स्नेह के गुलाल और अपनत्व के रंगों से होली का उत्सव मनाया।

रंगों की यह छटा हर मन को प्रेम से सराबोर करे

और हर आंगन में खुशियों की फुहार बनकर बरसे।

दरअसल, रायपुरियंस में जमकर होली की खुमारी देखने को मिल रही है। छोटे-छोटे बच्चों समेत यूथ सुबह से ही एक दूसरे को रंग गुलाल और कलर से रंग रहे हैं। गली मोहल्लो में DJ की धून और नगाड़ो की थाप में जमकर होली मनाई जा रही है। लोग एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दे रहे हैं।

फिलहाल, रंगों के बीच यूथ सोशल मीडिया में फोटो भी अपलोड कर रहे हैं इसके लिए वह सेल्फी और ग्रुप फोटो ले रहे हैं। परिवार में लोग एक दूसरे का मुंह मीठा करा रहे हैं। कोटा इलाके में युवकों की टोली घर-घर जाकर होली सेलिब्रेट कर रही है। जबकि फेयर में स्थित एंटार्कटिका में सेलिब्रेशन जारी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment