होली के दिन आंगन में नहा रही युवती से छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश..आरोपी गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

👇

Chhattisgarh Crime News/रायगढ़। जिले में होली के दिन युवती से छेड़छाड़ और मारपीट की गई है। पीड़िता जब नहा रही थी, तभी मोहल्ले लड़के ने छेड़छाड़ करते हुए गंदी हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

दरअसल जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय पीड़िता ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि होली के दिन दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर के सामने आंगन में बने नहाने के स्थान पर नहा कर रही थी। इसी दौरान गांव का बृजेश मंहत (27) वहां पहुंच गया और जबरन छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने साथ मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की मां के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। मारपीट की आवाज सुनकर पीड़िता के पिता भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

फिलहाल, घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75(2), 77 और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment