👇
Chhattisgarh News/तखतपुर. बिलासपुर जिले के लाखासर में शनिवार को गौधाम योजना के शुभारंभ के बाद कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था की स्थिति सामने आई. कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों के लिए नाश्ते के पैकेट मंगाए गए थे, लेकिन उनके वितरण की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई. नाश्ता लेने के लिए लोग एक साथ टूट पड़े.
नाश्ते के लिए छीना-झपटी
दरअसल जानकारी के अनुसार, मौके पर स्थिति यह हो गई कि नाश्ते के पैकेट पाने के लिए लोगों के बीच धक्का-मुक्की और छीना-झपटी की स्थिति बन गई. इस दौरान कई महिलाएं और पुरुष व्यवस्था को लेकर नाराज नजर आए और व्यवस्था पर सवाल उठाते दिखाई दिए.
यहां देखें वीडियो-
फिलहाल, इस घटना के सामने आए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मौके पर नाश्ता पैकेट वितरण की जिम्मेदारी निचले स्तर के कर्मचारियों पर छोड़ दी गई थी. वह महिलाओं को पहले पैकेट देने की बात तो कह रहे थे, लेकिन भीड़ के कारण व्यवस्था नहीं संभाल पाए. व्यवस्था बिगड़ने के बाद भी कोई अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करते नहीं दिखा.










