Jashpur News : छग सवरा समाज का 22वां वार्षिक सम्मेलन..21 और 22 मार्च को पत्थलगांव के तमता में होगा..विधायक गोमती साय होंगे मुख्य अतिथि..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

तमता/पत्थलगांव/जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के तमता में छत्तीसगढ़ सवरा समाज संघ, जिला इकाई जशपुर के तत्वावधान में आगामी 21 और 22 मार्च 2026 को दो दिवसीय 22वें जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महाधिवेशन को सफल बनाने के लिए सवरा समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।



आयोजन समिति द्वारा जारी कार्यक्रम विवरण के अनुसार:

प्रथम दिन (21 मार्च, शनिवार)

बता दें कि, कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे पंजीयन और इष्ट देवी माता शबरी के विशेष पूजन के साथ होगा। इसके पश्चात शाम 4 बजे से 6 बजे तक सामाजिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाज की ‘सामाजिक नियमावली’ में संशोधन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।

दूसरा दिन (22 मार्च, रविवार)

ज्ञात हो कि, दूसरे दिन सुबह 10 बजे से सामाजिक पदाधिकारियों का उद्बोधन और आमंत्रित अतिथियों का स्वागत होगा। दोपहर 1 बजे मुख्य अतिथि के हाथों नवनियुक्त ब्लॉक एवं जिला पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया जाएगा।

प्रतिभा सम्मान

वहीं, दोपहर 1:15 से 2 बजे के बीच सवरा समाज के उन लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज का नाम रोशन किया है। इसके बाद अतिथियों का उद्बोधन और आभार प्रदर्शन के साथ शाम 4 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

विधायक गोमती साय होंगी मुख्य अतिथि

वहीं, इस महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पत्थलगांव विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण, माननीया श्रीमती गोमती साय जी शिरकत करेंगी। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सवरा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रेमलाल सिदार जी करेंगे।

दरअसल, विशिष्ट अतिथियों के रूप में जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शालिक साय जी, वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर के जिलाध्यक्ष श्री बलराम भगत जी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता जी, जिला महामंत्री श्री मनीष अग्रवाल जी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव जी, श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव जी सहित समाज के प्रदेश एवं जिला स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएं उपस्थित रहेंगी।

फिलहाल, सवरा समाज संघ जशपुर के जिलाध्यक्ष श्री सुनाधर विशाल ने बताया कि इस महाधिवेशन का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, कुरीति निवारण, और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी सामाजिक बंधुओं, महिलाओं और युवाओं से अपील की है कि वे इस दो दिवसीय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment