
https://janjantaksandesh.com/
Chhattisgarh Crime News/बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र से ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी को मोटर चालान का झांसा देकर ठगों ने 5.76 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने उनके खाते से करीब 5.76 लाख रुपये पार कर दिए। इस पूरी घटना की शिकायत पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, इसी कड़ी में न्याधानी से दिल दहला देने वाला सड़क हादसा भी सामने आया है। यहाँ, बीच शहर सरकंडा नूतन चौक के पास देर रात एक हाइवा ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल, इस भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। ट्रक ने इतनी भीषण टक्कर मारी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं सभी घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल, पुलिस ने हाईवे को जप्त करते हुए चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।










