👇
Aaj Ka Rashifal (12 April 2026) आज का राशिफल : आज 12 अप्रैल दिन रविवार है। इसके साथ ही आज पूरे दिन वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। इसके साथ ही दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। योग साध्य शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शुभ योग लग जाएगा। करण वणिज दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण लग जाएगा।
चन्द्रमा मकर राशि व श्रवण नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इसके साथ ही मेष में शुक्र रहेंगे। मिथुन में गुरु और सिंह में केतु विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही कुंभ राशि में राहु रहेंगे। इसके साथ ही मीन राशि में बुध, सूर्य, शनि और मंगल विराजमान रहेंगे।
रविवार का दिन सूर्य उपासना, मंत्र सिद्धि और आत्मबल बढ़ाने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आज ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्य को अर्घ्य दें और श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। महामृत्युंजय मंत्र या लघु मृत्युंजय मंत्र का जप रोगों से रक्षा करेगा। सप्तश्लोकी दुर्गा, सिद्धिकुंजिकास्तोत्र और श्रीमद्भगवद्गीता के शरणागति भाव को जीवन में अपनाना अत्यंत फलदायी रहेगा। अन्न दान, जल दान और पिता का आशीर्वाद आज के दिन विशेष पुण्य देगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा दशम भाव में रहकर करियर में प्रगति के संकेत दे रहे हैं। सूर्य और मंगल बारहवें भाव में हैं, जिससे खर्च बढ़ सकता है लेकिन लाभ के अवसर भी मिलेंगे। गुरु तृतीय भाव में होकर जॉब में बदलाव का विचार दे सकता है। ऑफिस में अपनी स्थिति को लेकर सजग रहें और कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नए अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ में खुशी और संतुलन बना रहेगा। शाम के समय किसी सुंदर यात्रा या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी।
उपाय: श्री विष्णु जी की उपासना करें और सप्त अन्न का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा भाग्य भाव में रहकर किस्मत का साथ देंगे। सूर्य और शनि एकादश भाव में हैं, जिससे आय के नए स्रोत बन सकते हैं। एजुकेशन, रियल एस्टेट, गारमेंट्स और मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। बिजनेस में नई डील मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि जॉब में किसी सहकर्मी या अधिकारी से विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। परिवार के कार्यों को पूरा करने में दिन व्यतीत होगा।
उपाय: तिल और चावल का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा अष्टम भाव में होने से थोड़ी मानसिक उलझन हो सकती है, लेकिन गुरु आपकी ही राशि में रहकर मार्गदर्शन देंगे। बैंकिंग, आईटी और मैनेजमेंट क्षेत्र में काम करने वालों के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में दिन अच्छा रहेगा, लेकिन काम का दबाव अधिक रहेगा। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय लेने की योजना बना सकते हैं। लव लाइफ में संतुलन बना रहेगा और पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
उपाय: मसूर की दाल का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 60%
कर्क राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा सप्तम भाव में रहकर रिश्तों पर फोकस कराएंगे। गुरु व्यय भाव में हैं, जिससे खर्च बढ़ सकता है और जॉब को लेकर थोड़ा असंतोष रह सकता है। हालांकि सूर्य और शनि भाग्य भाव में होकर धीरे-धीरे स्थिति को बेहतर करेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा लेकिन अभी बदलाव के संकेत कम हैं। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें और खान-पान पर ध्यान दें।
उपाय: गाय को पालक खिलाएं।
भाग्य प्रतिशत: 80%
सिंह राशि का आज का राशिफल
आज सूर्य, शनि और मंगल अष्टम भाव में हैं, जिससे आपको धैर्य और संयम के साथ काम करना होगा। जॉब में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सही दिशा में प्रयास करने से सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करेंगे। लव लाइफ में मधुरता बढ़ाने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताएं। तनाव से दूर रहें और अपने मन को सकारात्मक रखें।
उपाय: सूर्योपासना करें।
भाग्य प्रतिशत: 60%
कन्या राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा पंचम भाव में रहकर स्टूडेंट्स को लाभ देंगे। गुरु मिथुन और शनि मीन में होकर जॉब और बिजनेस में प्रगति देंगे। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और धन लाभ के संकेत हैं। पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ानी होगी और अपने लक्ष्यों पर फोकस करना होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
उपाय: फलों और अन्न का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 75%
तुला राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहकर पारिवारिक सुख देंगे। शनि, सूर्य और मंगल षष्ठम भाव में रहकर आर्थिक उन्नति के संकेत दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय: मसूर की दाल का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 85%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
आज मंगल और शनि पंचम भाव में रहकर छात्रों और प्रोफेशनल लोगों को लाभ देंगे। धन का आगमन होगा और जॉब में उन्नति के अवसर मिलेंगे। ऑफिस की समस्याओं का समाधान मिलेगा और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखें और दिनचर्या संतुलित रखें।
उपाय: गाय को केला खिलाएं।
भाग्य प्रतिशत: 85%
धनु राशि का आज का राशिफल
आज गुरु और शनि का गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। चन्द्रमा और शुक्र धन लाभ के संकेत दे रहे हैं। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में संतुलन बना रहेगा और पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं।
उपाय: तिल का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 85%
मकर राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। शनि, मंगल और सूर्य तृतीय भाव में रहकर करियर में प्रगति देंगे। बैंकिंग और आईटी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी और नई योजनाएं सफल होंगी। लव लाइफ में भावुकता पर नियंत्रण रखें और संतुलन बनाए रखें।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
आज चन्द्रमा द्वादश भाव में हैं, जिससे खर्च बढ़ सकता है और मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। शनि और मंगल द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक स्थिति को संतुलित करेंगे। बिजनेस में थोड़ी अनिश्चितता रहेगी लेकिन रुका हुआ धन मिलने से राहत मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताएं और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें और अनार का दान करें।
भाग्य प्रतिशत: 85%
मीन राशि का आज का राशिफल
आज गुरु चतुर्थ और चन्द्रमा एकादश भाव में रहकर लाभ के संकेत दे रहे हैं। बिजनेस में प्रगति होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। जॉब में किसी निर्णय को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें, खासकर बीपी और शुगर के मरीज।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान बाहुक का पाठ करें।
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर:
यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। janjantaksandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।


















