General Knowledge : कई रेलवे स्टेशन के नाम में ‘रोड’ शब्द क्यों होता है? जान लेंगे तो आपको फायदा ही होगा?

👇

General Knowledge, नई दिल्ली। आपने ट्रेन से न जानें कितनी बार सफर किया होगा और न जानें कितने सारे स्टेशन के नाम देखे होंगे मगर क्या आपने कभी ऐसे स्टेशनों के नाम पर गौर किया है जहां उनके पीछे ‘रोड’ लिखा होता है? आइए आज आपको बताते हैं कि नाम के पीछे रोड क्यों लिखा होता है।

हम लोग हर रोज या फिर कभी-कभी ऐसी कई चीजों को देखते हैं जिसको लेकर हमारे दिमाग में सवाल आना चाहिए मगर आज के समय में इंसान खुद में इतना व्यस्त है कि वो कुछ सोचता ही नहीं है और आगे बढ़ जाता है लेकिन हम आपके लिए वैसे ही सवाल लेकर आते हैं जो काफी इंटरेस्टिंग होते हैं कि उन्हें सुनते ही दिमाग खनकता है कि अरे, ये तो मैंने भी नहीं सोचा और उन सवालों के साथ ही साथ आपके लिए जवाब भी लेकर आते हैं। आज भी हम आपके लिए एक ऐसा ही सवाल और साथ में उसका जवाब भी लाए हैं जो जानकर आपको फायदा ही होगा। आइए फिर मुद्दे की बात करते हैं।

क्या आपने कभी यह गौर किया है?

आपने ऐसे कई शहरों के नाम सुने होंगे जहां उनके नाम के पीछे ‘बाद’ या फिर ‘पुर’ लिखा होता है और शायद आपको इसके पीछे का कारण भी पता होगा लेकिन क्या आपने ऐसे रेलवे स्टेशन देखे हैं जहां उनके नाम के पीछे ‘रोड’ लिखा होता है। ऐसे कई स्टेशन हैं जिनके नाम के पीछे रोड लिखा होता है। मगर सवाल यह है कि ऐसा क्यों लिखा होता है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

नाम के पीछे ‘रोड’ क्यों लिखा होता है?

आपको बता दें ऐसे कई स्टेशन हैं जिनके नाम के पीछे रोड लिखा होता है जैसे आबू रोड, नाशिक रोड, हजारीबाग रोड आदि। आइए अब आपको बताते हैं कि रेलवे स्टेशन के नाम के पीछे ‘रोड’ क्यों लिखा जाता है। दरअसल इसके पीछे का कारण यह बताना होता है कि वह स्टेशन मुख्य शहर से कुछ दूरी पर है। इसका मतलब यह है कि जिस स्टेशन के नाम के पीछे रोड लिखा है, वो स्टेशन मुख्य शहर में नहीं बल्कि शहर से कुछ दूरी पर है और ट्रेन आपको शहर के बाहर छोड़ेगी। वहां उतरने के बाद आपको दूसरे साधन से शहर के अंदर जाना होगा। अब जब अगली बार आप ट्रेन से सफर करेंगे तो इस बात को ध्यान में रखते हुए ही टिकट बुक करेंगे और आपको फायदा होगा।


Disclaimer:
इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और janjantaksandesh.com इनकी पुष्टि नहीं करता है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment