General Knowledge : वॉश बेसिन में क्यों होता है ये छोटा सा छेद? देखा खूब होगा मगर नहीं जानते होंगे जवाब

👇

Lifestyle Desk; आपने अगर बाथरूम के वॉश बेसिन को कभी गौर से देखा होगा तो आपने यह भी देखा होगा कि उसमें एक छोटा से छेद बना होता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यह छोटा सा छेद क्यों होता है?

हम सभी लोग सुबह से लेकर शाम तक बहुत सारी चीजों को देखते हैं और उनका इस्तेमाल भी करते हैं लेकिन उन्हें कभी गौर से नहीं देखते हैं। अगर हम रोज यूज करने वाली चीजों को गौर से देखेंगे तो उनके डिजाइन को देखकर मन में कई सवाल आ सकते हैं लेकिन हम उसे नॉर्मल डिजाइन समझकर इग्नोर कर देते हैं और हमें उस चीज के होने के पीछे का कारण नहीं पता होता है। आज हम आपको बाथरूम में रखी एक ऐसी ही चीज के बारे में बताएंगे जो आपने अब तक कभी नोटिस नहीं किया होगा। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वॉश बेसिन को कभी गौर से देखा है?

आप सभी के घर में बाथरूम तो होगी ही जिसका आप दिन में कई बार यूज भी करते होंगे। सुबह ब्रश करने से लेकर हाथ धोने तक, आप कई बार बाथरूम में जाते होंगे और वहां लगे वॉश बेसिन का यूज करते होंगे मगर क्या आपने कभी उसी वॉश बेसिन को गौर से देखा है? अगर आपने उस वॉश बेसिन को गौर से कभी देखा है तो फिर आपने देखा होगा कि उस बेसिन के सेंटर में ऊपर की तरफ एक छोटा सा छेद बना होता है। क्या आप जानते हैं कि यह छोटा सा छेद आखिर क्यों होता है? चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

वॉश बेसिन में क्यों होता है ये छोटा छेद?

आप अगर यह सोच रहे हैं कि बेसिन में वो जो छोटा सा छेद होता है, वो बस डिजाइन के लिए होता है तो ऐसा नहीं है। आपको बता दें कि उस छोटे से छेद को ‘ओवरफ्लो होल’ कहा जाता है। आइए अब आपको इसे होने का कारण भी बता देते हैं। दरअसल यह छेद सुरक्षा उपाय के तौर पर काम करता है। अगर कभी नल खुला रह जाए या फिर मेन ड्रेन बंद हो तो यह छेद पानी को बाहर फैलने से रोकता है। इस छोटे से छेद की वजह से पानी पाइप में पहुंच जाता है और ड्रेनेज में चला जाता है।

Disclaimer:
इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और janjantaksandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment