Raigarh News : भाजपा किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष बने खुशाल पटेल..नियुक्ति पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व का किया आभार व्यक्त

👇

Chhattisgarh News/रायगढ़ – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन विस्तार के तहत खुशाल पटेल को सूपा मंडल का किसान मोर्चा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति क्षेत्र में किसानों के प्रति उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई है।

फिलहाल, अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खुशाल पटेल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।



वहीं उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। मेरा मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और किसान हितैषी नीतियों को अंतिम छोर के किसान तक पहुँचाना होगा।”
उनकी इस उपलब्धि पर ग्राम गोर्रा और सूपा मंडल के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment