👇
Amazing Facts : सोशल मीडिया पर आपने घरेलू सामनों पर आधारित कई रोचक तथ्यों के बारे में पढ़ा होगा। मगर, आज हम आपको बताएंगे कि प्लास्टिक की बोतलों पर BPA फ्री क्यों लिखा होता है ?
Amazing Facts : जब भी कभी हम लोग घर के लिए सामान खरीदने जाते हैं तो इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है कि कोई भी सामान सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव न डाले। हालांकि, कई चीजों की खरीदारी में ग्राहक फिर भी कुछ हद तक लापरवाही बरतते हैं। विशेषकर, प्लास्टिक के सामान की खरीदारी के समय। जब भी आप कभी शॉपिंग मॉल या सुपरमार्केट जाते होंगे तो आपको प्लास्टिक के बर्तनों के सेक्शन में कई रंग-बिरंगी बोतलें दिखाई देती होंगी। ज्यादातर ग्राहक बोतलों को खरीदते समय साइज, कलर और डिजाइन देखते हैं जबकि प्लास्टिक की बोतलों को खरीदते समय ये जरूर चेक करना चाहिए कि उस पर BPA Free लिखा है या नहीं। क्या आपको पता है कि, BPA क्या होता है ? और प्लास्टिक की बोतलों पर BPA क्यों लिखा होता है ? यदि आपको इस बारे में नहीं पता है तो आज हम आपको इसकी वजह भी बता देते हैं ताकि आपकी सेहत पर कोई आंच न आए।
प्लास्टिक की बोतलों पर लाइनें क्यों बनी होती हैं
प्लास्टिक की लगभग हर बोतल पर आपको कुछ लाइनें बनी हुई दिखेंगी। क्या आपने सोचा है कि बोतलों पर ये लाइनें क्यों बनी होती हैं ? दरअसल, बोतलों पर बनीं ये लाइनें उसे लॉन्ग लास्टिंग यानी मजबूत बनाती हैं। चूंकि उसकी सतह फ्लैट होती है इसलिए बोतलें आसानी से मुड़ जाती हैं जिससे उसमें क्रैक पड़ने की संभावना भी होती है। लाइनें बना देने से उसकी संरचना अपेक्षाकृत मजबूत हो जाती है और बोतल की ग्रिप यानी पकड़ भी आसान हो जाती है साथ ही बोतल के फिसलने की संभावना भी कम होती है।
BPA क्या होता है
गौरतलब है कि, BPA का मतलब बिस्फेनॉल ए होता है। ये एक किस्म का औद्योगिक केमिकल होता है जो 1950 के दशक से कुछ प्लास्टिक बनाने में प्रयुक्त होता रहा है। ज्यादातर BPA पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक में पाया जाता है जिसका उपयोग खाद्य और पेय पदार्थों को संरक्षित रखने वाले कंटेनर, कैम्पर और पानी की बोतलों में होता हे। प्लास्टिक की बोतलों पर BPA फ्री देखना क्यों जरूरी है इस बारे में सोशल मीडिया पर भी कई बार सवाल पूछा जाता है ?
बोतलों पर BPA Free चेक करना क्यों जरूरी है
दरअसल, जब भी कभी प्लास्टिक की बोतलें खरीदी जाएं तो ग्राहकों ये जरूर सुनिश्चित करना चाहिए कि उस पर BPA Free जरूर लिखा हो। mayoclinic की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि प्लास्टिक का BPA के संपर्क में आना बेहद नुकसानदेह हो सकता है क्योंकि इससे बच्चों के मस्तिष्क और प्रोस्टेट ग्रंथि पर प्रभाव पड़ सकता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर, टाइप 2 डायबिटिीज और हृदय रोग का खतरा होता है।
बोतलों पर BPA Free क्यों लिखा होता है
फिलहाल, प्लास्टिक की बोतलों पर BPA Free ग्राहकों को जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा जाता है ताकि जब भी वे बोतल खरीदें तो उनको पता हो कि इस प्रोडक्ट में बिस्फेनॉल ए नामक रसायन नहीं है। ऐसे में ग्राहक संभावित रोगों की चिंताओं से मुक्त होकर पूरी तरह संतुष्ट होकर उसकी खरीदारी कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर:
इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। janjantaksandesh.com किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।


















