👇
General Knowledge/आप अगर ट्रेन से अकसर सफर करते हैं तो आपको ट्रेन के बारे में कई सारी जानकारियां भी होंगी मगर आज हम आपको एक ऐसी जानकारी देने वाले हैं जो आपको भी नहीं पता होगी। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
हमारे देश में आज भी आपको एक बड़ी आबादी ऐसी मिलेगी जो ट्रेन से सफर करती है। कई सारे लोग रोज ऑफिस जाने के लिए ट्रेन को चुनते हैं तो वहीं कई सारे लोग अपने गांवों में जाने के लिए या फिर कहीं घूमने जाने के लिए ट्रेन को चुनते हैं। लोगों के कारण अलग-अलग होते हैं मगर माध्यम ट्रेन ही है। आप भी ट्रेन से कई बार सफर कर चुके होंगे और इस वजह से आपको भी ट्रेन के बारे में खूब सारी जानकारियां मिल चुकी होंगी मगर आज हम आपको एक ऐसी जानकारी देने वाले हैं जो आपने सोचा भी नहीं होगा। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
ट्रेन में कहां लगते हैं जनरल कोच?
आपको यह तो पता ही होगा कि ट्रेन में जनरल कोच भी लगे होते हैं। कई सार लोग जनरल कोच का ही टिकट लेकर सफर करते हैं। अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेन में 4 या फिर 6 जनरल कोच लगे होते हैं। आपको यह भी पता होगा कि ट्रेन में जनरल कोच कहां लगते हैं मगर फिर भी बता देते हैं कि ट्रेन में सबसे आगे यानी इंजन के पीछे और ट्रेन के अंतिम छोर पर यानी गार्ड डिब्बे के पास ये जनरल कोच लगे होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि ये जनरल कोच ट्रेन के बीच में कभी क्यों नहीं लगते हैं? आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।
जनरल कोच ट्रेन के बीच में क्यों नहीं लगते?
आपको बता दें कि ट्रेन में लगने वाले जनरल कोच को बीच में न लगाने का सबसे बड़ा कारण भीड़ प्रबंधन हैं। दरअसल जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा रहती है और अगर जनरल कोच ट्रेन के बीच में लगेगा तो इसे ट्रेन में चढ़ने- उतरने के कारण प्लेटफॉर्म के बीच में काफी भीड़ हो जाएगी और दूसरे यात्रियों को काफी दिक्कत होगी। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर चलने में भी लोगों को दिक्कत होगी। आपको यह भी बता दें कि कई स्टेशनों का मुख्य द्वार बीच में होता है तो ऐसे में दूसरे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर आने में भी दिक्कत होगी।
इसके अलावा एक अन्य कारण कोच का इंटरलिंक होना और न होना है। दरअसल आज के समय में ट्रेन के जनरल कोच को छोड़कर बाकी सभी कोच इंटरलिंक होते हैं और ऐसे में अगर जनरल कोच को बीच में लगा दिया जाए तो उससे बाकी कोच दो भागों में बट जाएंगे और इससे सबसे बड़ी दिक्कत पेंट्री कार कर्मचारियों को होगी क्योंकि वो सभी कोच में नहीं पहुंच पाएंगे।
Disclaimer:
इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और janjantaksandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।


















