🏏
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच आईपीएल 2026 का अहम मुकाबला खेला जाएगा। कौन सी टीम आज के मैच में भारी पड़ सकती है, ये जानने की कोशिश करते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आज फिर आमने सामने होने जा रही हैं। विराट कोहली अपने घर पर खेलेंगे, लेकिन वे दिल्ली के खिलाफ नजर आएंगे। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला बड़ा और कड़ा होने की उम्मीद है। इस मैच को कौन जीतेगा, कहना मुश्किल है, लेकिन फिर भी संभावना जानने की कोशिश की जा सकती है।
आरसीबी की टीम जबरदस्त फार्म में है, अभी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर
ज्ञात हो कि, आईपीएल में आज 39वां मुकाबला खेला जाएगा। मैच अरुण जेटली स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस किया जाएगा। दिल्ली की टीम अपने घर पर खेल रही है, इसका फायदा उसे मिल सकता है, लेकिन आरसीबी ने जिस तरह का फार्म दिखाया है, उससे नहीं लगता कि उसे रोका जा सकता है। आरसीबी अभी अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। टीम ने सात में से पांच मैच अपने नाम किए हैं। भले ही आज का मैच फिल साल्ट ना खेल रहे हों, लेकिन विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार का जबरदस्त फार्म दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें-
दिल्ली और बेंगलुरु के बीच कैसा है हेड टू हेड
वहीं, दिल्ली और बेंगलुरु के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 19 मैच आरसीबी ने अपने नाम किए हैं, वहीं दिल्ली की टीम केवल 13 ही मुकाबले जीत पाई है। अगर दिल्ली में खेले गए मैचों की बात की जाए तो दोनों टीमें अब तक 10 बार आमने सामने आई हैं, इसमें से छह मैच आरसीबी ने जीते हैं और 4 में दिल्ली ने जीत दर्ज की है। यानी इन ऐतिहासिक आंकड़ों को देखें तो आरसीबी भारी पड़ती हुई नजर आ रही है। आरसीबी के लिए अच्छे बात ये भी है कि दिल्ली में जब भी विराट कोहली उतरते हैं तो उनके बल्ले से खूब रन निकलते हैं, क्या आज भी ऐसा ही होगा, इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
केएल राहुल को खेलनी होगी एक और बड़ी पारी, गेंदबाजी बनी टीम के लिए टेंशन
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी बात ये है कि पिछले ही मैच में केएल राहुल 152 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर आए हैं, हालांकि इसके बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ था। राहुल ने जैसी पारी खेली, वैसी रोज रोज तो आती नहीं हैं, लेकिन अगर उनका फार्म जारी रहा तो फिर आरसीबी के लिए मुश्किल हो सकती है। दिल्ली की गेंदबाजी कुछ कमजोर नजर आती है, जो उसके लिए टेंशन का विषय है।
आरसीबी का पलड़ा आज के मैच में भारी
फिलहाल, कुल मिलाकर ये जान पड़ता है कि आरसीबी का पलड़ा थोड़ा भारी है। लेकिन अगर दिल्ली ने पलटवार किया तो जीत उसकी भी हो सकती है। दिल्ली की पिच पर 200 से अधिक का स्कोर सुरक्षित नहीं माना जा सकता। जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकता है। रात में यहां ओस भी गिरती है, जो गेंदबाजों के लिए दिक्कत पैदा करती है।
ये भी पढ़ें-
↪️दिल्ली की संभावित XII: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), काइल जैमीसन/दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, औकिब नबी
↪️आरसीबी की संभावित XII: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलीम डार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा


















