दर्दनाक हादसा.! आम तोड़ने के दौरान युवक की पेड़ से गिरकर मौत..परिवार और गांव में शोक का माहौल..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/पेंड्रा| पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया, जहां आम तोड़ने के दौरान एक युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

वहीं, मिली जानकारी के अनुसार, झोंकापारा का रहने वाला पवन विश्वनाथ रविवार शाम अपने पिता के साथ कोडगार चौकी क्षेत्र के ग्राम टीड़ी में आम तोड़ने गया था। इसी दौरान वह पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे आ गिरा।

ये भी पढ़ें-



दरअसल, गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना अचानक हुआ कि परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक की मौत हो गई।

फिलहाल, घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment