CG Breaking : कांग्रेस के बोरे-बासी दिवस पर CM साय का तंज, कहा- रोज बोरे-बासी खाते हैं, दिवस मनाने की क्या जरूरत?.पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। कांग्रेस के आज बोरे-बासी दिवस मनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बोरे-बासी दिवस मनाने का जरूरत ही नहीं है. गांव में तो लोग रोज बोरे-बासी खाते हैं. ऐसा करके ये लोग खुद को ज्यादा छत्तीसगढ़िया दिखाने की कोशिश करते हैं.

ये भी पढ़ें-



फिलहाल, प्रदेश में आज से साय सरकार का सुशासन तिहार शुरू हो गया है. इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 10 जून तक सुशासन तिहार मनाया जाएगा. इस दौरान जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे. हम स्वयं और जनप्रतिनिधि शिविर में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment