CG Weather : छग के मौसम में बदलाव..भीषण गर्मी के बाद मौसम में यू टर्न..होगी राहत की बौछार..तापमान में गिरावट के संकेत

👇

CG Weather Update/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव हुआ है. भीषण गर्मी के बाद मौसम ने यू टर्न ले लिया है. राजधानी रायपुर में दिनभर तेज धुप के बाद शाम को आसमान में बादल छाए और रात में तेज अंधड़ चली. इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. अगले तीन दिनों ने पूरे प्रदेश प्रदेश में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

ये भी पढ़ें-



वहीं, शनिवार को राजधानी में दिनभर तेज धूप के बाद शाम को बदली छाई और रात में तेज अंधड़ चली. उधर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. उसके बाद 3 दिनों में पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. 


वहीं, उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस के करीब वृद्धि हुई. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है. साथ ही 4 और 5 मई को मेघगर्जन की गतिविधियों में वृद्धि होने की चेतावनी दी है.


दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और दक्षिणी असम से होते हुए मणिपुर तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर विस्तारित है. प्रदेश में रविवार को एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपातऔर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है.

ये भी पढ़ें-


रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

फिलहाल, 3 मई को रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा मेघगर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment