आपत्तिजनक स्थिति में देखा पति को पड़ोसन के साथ, पत्नी ने महिला को डंडे से पीटा..इलाज के दौरान हुई मौत..आरोपी गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

👇

Chhattisgarh Crime News/कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोकनी में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला आपसी विवाद और मारपीट से जुड़ा हुआ है, जिसमें गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

गिरफ्तार आरोपी



वहीं पुलिस के अनुसार, सोनकली बैगा (22 वर्ष) को उसके पति जेठूराम बैगा ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया था, जहां 27 अप्रैल 2026 को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक सूचना के आधार पर थाना कवर्धा में मामला दर्ज किया गया, जबकि घटना स्थल कुकदूर थाना क्षेत्र में होने के कारण वहां मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।

ये भी पढ़ें-


जांच में हुआ बड़ा खुलासा

दरअसल, जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतिका का पड़ोसी अर्जुन बैगा के साथ कथित अवैध संबंध था। 21 अप्रैल को अर्जुन बैगा की पत्नी मंदाकिनी बैगा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

दरअसल, इसी विवाद के दौरान आवेश में आकर मंदाकिनी बैगा ने बांस के डंडे से सोनकली बैगा पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल महिला अपने घर पहुंची, जहां परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी मंदाकिनी बैगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

ये भी पढ़ें-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment