👇
Chhattisgarh News/रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के नागरिकों से सोना नहीं खरीदने और पेट्रोल, डीजल बचाने की अपील पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी स्थितियों के सामने सरेंडर कर रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं. प्रधानमंत्री अपनी विफलता को देशभक्ति से जोड़कर जनता को बेवकूफ बना रहे हैं.
वहीं, यदि देश में पेट्रोलियम, डीजल का संकट है, तो उसके पीछे मोदी सरकार की विफल नीतियां हैं. मोदी सरकार ने अपनी विदेश नीति को भारत की पारंपरिक विदेश नीति को अपनायी होती, तो रूस जैसे भारत के पारंपरिक मित्र के साथ खड़े होते, अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का झुकाव अनावश्यक रूप से अमेरिका के साथ नहीं होता, तो देश के सामने पेट्रोलियम की कमी नहीं आती.
दरअसल उन्होंने कहा, मोदी की अपील के बाद भाजपाई, मंत्री, विधायक, पदाधिकारी, साइकिल से चलें डीजल-पेट्रोल बचायें प्रधानमंत्री की सलाह पर अमल पहले उनके दल के लोगों को करना चाहिए, उसके बाद आम जनता से अपेक्षा करें .


















