मोदी की अपील का विपक्ष कर रही विरोध, CM साय ने कहा- हर चीज में असहयोग करती है कांग्रेस

👇

रायपुर। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील कांग्रेस को रास नहीं आई है. इस पर उठे विरोध के स्वर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस हर चीज में असहयोग करती है. देशहित पीएम मोदी जो भी अच्छा करते हैं, कांग्रेस उसका विरोध करती है.

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में कहा कि पश्चिम एशिया युद्ध के कारण जो स्थिति चल रही है, उसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल का खपत कम करने का आह्वान किया है. हम भी उस पर अमल कर रहे हैं, हमने भी अपना करकेट में गाड़ियों की संख्या कम दिए हैं.


वहीं, दिल्ली प्रवास की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गृह मंत्री विजय शर्मा भी साथ में हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. बस्तर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान चला रहे है. अग्रणी बस्तर अभियान चला रहा है. लोगों के कार्ड बनवा रहे हैं, उसकी जानकारी देंगे.

फिलहाल, इस दौरान केंद्र द्वारा फसलों की अधिकतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने से बहुत से फसलों का एमएसपी बढ़ाया है. धान का भी एमएसपी बढ़ा है. इससे बहुत से किसानों को लाभ होगा.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment