15 साल की नाबालिग का अपहरण..फिर बंद कमरे में सामुहिक दुष्कर्म..5 गिरफ्तार

👇

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में ग्वालियर के घासमंडी इलाके से फरवरी में लापता हुई 15 साल की नाबालिग के साथ अगवा और गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मकान मालिक समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एक आरोपी अभी फरार है।

दरअसल, ग्वालियर के घासमंडी इलाके से फरवरी महीने में एक 15 साल की नाबालिग़ अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर उसे को बैंगलोर से बरामद किया था। लेकिन शुरुआत में डर के मारे उसने कुछ नहीं बताया। अब सच्चाई खुली है। बरामदगी के बाद उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद जानकारी सामने आई है कि मां के काम पर जाने के बाद मकान मालिक गुड्डी राठौर उसे कमरे में बंद कर देती थी। फिर उसका बेटा मनोज और भांजा योगेश उसके साथ गलत हरकतें करते थे।

फिलहाल, बुलबुल राठौर ने अगवा में मदद की। इसके बाद योगेश, राकेश उर्फ राजू राठौर और वकीला के साथ उसे बैंगलोर ले जाया गया,जहां तीनों ने गैंगरेप किया। इस दर्द भरी पीड़ा को सुनने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की है, पुलिस ने धारा बढ़ाई और तुरंत ऐक्शन लिया। मकान मालिक गुड्डी, बुलबुल, मनोज, राकेश और योगेश को गिरफ्तार कर लिया गया। कुल 6 आरोपी बनाए गए है, जिनमे आरोपी वकीला राठौर अभी फरार है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में दबिशें दे रही हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment