इलाके में मचा हड़कंप.! निर्माणाधीन मकान में 2 महिला समेत चार लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत..जांच में जुटी पुलिस

👇

Chhattisgarh News/जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम भवंतरा में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी सुबह उस समय सामने आई जब निर्माणाधीन मकान पर कार्य पर पहुंचे एक मिस्त्री ने चारों को खाट पर बेसुध हालत में पड़ा देखा। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है, जो मृतकों का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

दरअसल, मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सरपंच राजाराम कश्यप ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल, चारों की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस संदेही से पूछताछ कर रही है। वहीं इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई है। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment