आज IGKV कृषि विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह..CM साय होंगे शामिल..स्टूडेंट्स को मिलेगी डिग्री, पदक

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह 15 मई को रायपुर में आयोजित होगा। कृषि महाविद्यालय स्थित कृषि मंडपम में सुबह 11 बजे से होने वाले इस समारोह में 1880 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।


बता दें कि, समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

वहीं, दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले कृषि मंडपम में रिहर्सल की गई। इसमें कुलपति, कुलसचिव, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावा किया है कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


अभ्यास के दौरान की तस्वीर

22 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा मेडल

वहीं, दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कुल 22 पदक दिए जाएंगे। इनमें 13 स्वर्ण, 7 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

स्नातक से पीएचडी तक के विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि

ज्ञात हो कि, इस बार शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। इनमें:

पाठ्यक्रम- विद्यार्थियों की संख्या
स्नातक (UG) 1234
स्नातकोत्तर (PG) 518
पीएचडी 128
कुल 1880

वहीं, विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार सभी विद्यार्थियों को निर्धारित अकादमिक परिधान में शामिल होना होगा।

कोसे और ऑफ व्हाइट ड्रेस कोड रहेगा

दरअसल, दीक्षांत समारोह के लिए विशेष ड्रेस कोड तय किया गया है। छात्र कोसे रंग या ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहनेंगे, जबकि छात्राएं कोसे या ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी में नजर आएंगी। समारोह में शामिल अतिथि कोसे रंग का जैकेट पहनेंगे।

पूर्व निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिंह देंगे दीक्षांत भाषण

समारोह में अशोक कुमार सिंह दीक्षांत भाषण देंगे। वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति Girish Chandel विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे।

निकलेगी भव्य दीक्षांत शोभायात्रा

फिलहाल, कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इसमें विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल, विद्या परिषद, प्रशासनिक परिषद के सदस्य, विभिन्न कॉलेजों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष और शिक्षक शामिल होंगे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment