IPL 2026 : आज चेन्नई Vs हैदराबाद का मुकाबला..MS धोनी खेलेंगे आखिरी IPL मैच? CSK के दिग्गज को चेन्नई में मिल सकती है विदाई

🏏

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एमएस धोनी आखिरी बार आईपीएल में 18 मई यानी आज नजर आ सकते हैं। अगर इस मैच में नहीं खेले तो फिर आगे शायद इस सीजन में क्या, किसी भी सीजन में नजर नहीं आएंगे। 44 साल के धोनी इंजरी की समस्या से गुजर रहे हैं।


चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के आईपीएल 2026 में दो ही लीग मैच बाकी हैं। प्लेऑफ्स में टीम पहुंचती है तो कुछ और मैच खेलने को मिल सकती हैं, लेकिन टीम की हालत और मौजूदा पॉइंट्स टेबल को देखें तो सीएसके का टॉप 4 में पहुंचना मुश्किल है। सीएसके ने इस सीजन बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन सीएसके फैंस इस बात से नाराज हैं कि एमएस धोनी एक भी मैच अभी तक नहीं खेले हैं। रिपोर्ट्स तो यहां तक कहती हैं कि दो मैच पहले ही वे फिट हो गए हैं, लेकिन टीम कॉम्बिनेशन की वजह से नहीं खेल रहे। अब कहा जा रहा है कि वे अपना आखिरी आईपीएल मैच सोमवार 18 मई को खेलते हुए नजर आ सकते हैं।


आपको एमएस धोनी का वो बयान याद होगा, जब उन्होंने कहा था कि उनकी चाहत है कि वह आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई में खेलें। इस सीजन चेन्नई में एक ही मुकाबला सीएसके का बाकी है, जो 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शेड्यूल है। 44 साल के एमएस धोनी काफ इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 में नहीं खेले थे, लेकिन अब फिट बताए जा रहे हैं। सीएसके और अपने फैंस के लिए आखिरी बार धोनी 18 मई को चेपॉक के मैदान पर उतर सकते हैं। इस पर दिग्गज क्रिकेट कमेंटेटर और मैच एनालिस्ट हर्षा भोगले ने भी बयान दिया है।

हर्षा भोगले को लगता है कि धोनी सोमवार को CSK के होम गेम के दौरान सरप्राइज अपीयरेंस देंगे। क्रिकबज पर एक बातचीत के दौरान भोगले ने कहा, “चेन्नई में सिर्फ एक गेम बचा है। 18 तारीख को। अगर शहर येलो (चेन्नई के रंग में रंगा हुआ) हो तो मुझे हैरानी नहीं होगी। अगर ऐसा (धोनी खेलें) होता है, तो भी मुझे हैरानी नहीं होगी, भले ही यह हिचकॉकियन अपीयरेंस हो।” एमएस धोनी की लखनऊ की टिकट बुक थी, लेकिन वे टीम के साथ नहीं गए और अब चेन्नई में आखिरी मैच में खेल सकते हैं।


वहीं, अगर CSK की प्लेऑफ्स के क्वालिफ़िकेशन की बात करें तो यह बहुत कम हैं। पांच बार की चैंपियन को अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। इसके बाद टीम के खाते में 16 पॉइंट्स जरूर हो जाएंगे, लेकिन उसे नेट रन रेट का ध्यान रखना होगा। इसके अलावा अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा, क्योंकि कई टीमें 16 से ज्यादा अंक हासिल कर सकती हैं। इनमें आरसीबी, जीटी, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का नाम शामिल है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment