CM साय का नक्सल उन्मूलन पर तीखा बयान, कहा- कांग्रेस ने नहीं दिया सहयोग, नहीं तो,..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल उन्मूलन को लेकर कांग्रेस के दावों और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने में माहिर है. मंगलवार को जगदलपुर से रायपुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यदि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने वास्तव में उतना प्रभावी काम किया होता, जितना अब दावा किया जा रहा है, तो छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद बहुत पहले कमजोर पड़ गया होता.


वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की स्पष्ट मंशा थी कि देश के अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी नक्सल प्रभाव तेजी से कम हो, लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण लंबे समय तक प्रदेश का बड़ा हिस्सा नक्सली हिंसा की चपेट में रहा. उन्होंने यह भी कहा कि नक्सलवाद जैसे गंभीर और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषय पर राजनीतिक भ्रम और बयानबाजी करने के बजाय ईमानदार आत्ममंथन की आवश्यकता है.

बता दें कि, आज बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास का जो वातावरण बन रहा है, वह केंद्र सरकार की स्पष्ट नीति, राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, सुरक्षा बलों के पराक्रम और जनता के विश्वास की जीत है.

हालांकि, सीएम साय ने यह भी कहा कि आज बस्तर में जो सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है, वह केवल सुरक्षा अभियानों का परिणाम नहीं है, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय, सुरक्षा बलों के अदम्य साहस, विकास कार्यों की तेज गति और स्थानीय जनता के विश्वास का सम्मिलित परिणाम है. उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार बस्तर को हिंसा, भय और पिछड़ेपन की पहचान से बाहर निकालकर शिक्षा, सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई पहचान देने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष तथ्यहीन नैरेटिव गढ़कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है.


फिलहाल, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार के लिए बस्तर का भविष्य, यहां के युवाओं का विश्वास और क्षेत्र का स्थायी विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment