IPL 2026 : आज हो जाएगा क्वालीफायर-1 की टीमों का फैसला..SRH के साथ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलने उतरेगी RCB

🏏

Aaj Ka IPL 2026 Match, 22 May: आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा, यह आज तय हो जाएगा। आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला आरसीबी से है।

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज आईपीएल 2026 का 67वां मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी हैं। आज के मैच का नतीजा तय करेगा कि पहला क्वालीफायर किन दो टीमों के बीच होगा।सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 में से 8 मुकाबले जीते हैं। टीम 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं, आरसीबी 13 में से 9 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है। 18 पॉइंट्स साथ वह टॉप पर है। सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच को जीतकर टॉप-2 में अपनी जगह बनाने की कोशिश करेगी। वहीं आरसीबी को जीत मिलती है तो टीम का टेबल में टॉप पर रहना तय हो जाएगा।


आरसीबी की टीम शानदार लय में

दरअसल, आरसीबी ने इस सीजन शुरुआती 8 में से 6 मैच अपने नाम किए थे। इसके बाद उसे लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी अपने पिछले तीनों मैच जीतकर एसआरएच के खिलाफ इस मैच में उतरेगी। दूसरी ओर, एसआरएच की शुरुआत खास नहीं रही थी। इस टीम ने शुरुआती 4 में से 3 मैच गंवा दिए थे, जिसके बाद लगातार 5 मुकाबले जीतकर अपनी स्थिति को सुधारा। हैदराबाद के पिछले चार मुकाबलों को देखें, तो इस टीम ने 2 मैच अपने नाम किए हैं।

हेड टू हेड में सनराइजर्स का पलड़ा भारी

फिलहाल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 27 मैच खेले गए हैं, जिसमें एसआरएच का पलड़ा भारी रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि 12 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। दोनों टीमें आखिरी बार आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच में आमने-सामने थीं, जिसमें आरसीबी ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एसआरएच को 6 विकेट से मात दी थी।


▪️सनराइजर्स हैदराबाद की टीम: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिन्दु मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएट्जी, दिलशान मदुशंका, क्रैन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार।

▪️रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, रजत पाटीदार, फिलिप साल्ट, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, रिचर्ड ग्लीसन, जैकब डफी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment