CG News : अफेयर का खुलासा होने पर शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत..फिर

Chhattisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। इस घटना में प्रेमीका की मौत हो गई है और प्रेमी की हालत नाजुक है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना अभनपुर खाना क्षेत्र की है।


ये है पूरा मामला ?

दरअसल, मृतका की पहचान शारदा भारती (38) के रूप में हुई है। वहीं युवक की पहचान शिव कुमार कुर्रे (45) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों शादीशुदा थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग का खुलासा होने के बाद दोनों ने आत्मघाती कदम उठाने का प्लान किया।

कब और कैसे उठाया आत्मघाती कदम ?

फिलहाल, शुक्रवार दोपहर दोनों अभनपुर थाना क्षेत्र के एक तालाब के किनारे पहुंचे और जहर खा लिया। जहर खाने के बाद शारदा भारती ने दम तोड़ दिया और शिव कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment