Jobs News : नेवी में SSC IT पदों पर निकली भर्ती..बिना परीक्षा के होगा चयन..मिलेगी अच्छी सैलरी..जानें पूरी डिटेल्स

👇

जॉब डेस्क, नई दिल्ली।  भारतीय नौसेना शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत आईटी ऑफिसर भर्ती के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है. आवेदन 16 मई से शुरू हो चुके हैं जो 1 जून को बंद हो जाएंगे. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों से समय रहते आवेदन करने की अपील की जाती है. खास बात यह है कि इसमें सिलेक्शन बिना रिटन एग्जाम के होगा.


भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) एग्जीक्यूटिव ब्रांच (IT) भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत 15 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस पद पर आवेदन महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं. पद पर आवेदन 16 मई से शुरू है जो 1 जून को बंद हो जाएगा. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए कुछ योग्यता और शर्तें निर्धारित की गई हैं जिसे पूरा करना अनिवार्य है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस पद पर केवल वही महिला और पुरुष आवेदन कर सकते हैं जो अविवाहित हों. वहीं, उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2002 से 1 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास MSC,BE, B.Tech, M.Tech और MCA जैसी डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवारों 10वीं और 12वीं में इंग्लिश विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए. इस पद पर लास्ट ईयर के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

पोस्ट और सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को सब-लेफ्टिनेंट रैंक पर नियुक्त किया जाएगा.  इसकी शुरुआती बेसिक सैलरी 56,100 रुपये प्रति माह होगी. इसपर अन्य भत्ते भी मिलेंगे. चयनित उम्मीदवारों को केरल के एझिमाला स्थित इंडियन नेवल आकादमी में ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके तहत 15 पदों पर एसएससी ऑफिसर (एग्जीक्यूटिव – आईटी ब्रांच) के लिए नियुक्ति की जाएगी.


चयन प्रक्रिया पर दें ध्यान

वहीं, अगर चयन प्रक्रिया पर ध्यान दें तो, इसके लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा. चयन शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी  इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के बेसिस पर किया जाएगा.

यहां पर देखें सारी बातें

▪️मानदंड विवरण
राष्ट्रीयता- अविवाहित भारतीय -पुरुष और महिला

▪️एनसीसी छूट
एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट (B ग्रेड) पर SSB शॉर्टलिस्टिंग में 5% छूट

▪️डेट ऑफ बर्थ
01 जनवरी 2002 से 01 जुलाई 2007 के बीच

▪️शैक्षणिक योग्यता 1
MSc / BE / B.Tech / M.Tech (कंप्यूटर साइंस, आईटी, एआई, साइबर सिक्योरिटी आदि) में कम से कम 60% अंक

▪️शैक्षणिक योग्यता 2
MCA + BCA / BSc (CS/IT) के साथ, कुल 60% अंक

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment