25 मई का इतिहास : आज हुआ था सुनील दत्त का निधन, जानें और प्रमुख घटनाएं

👇

25 मई का इतिहास; आज हम आपको 25 मई का इतिहास बताने वाले हैं। 25 मई के इतिहास में कई ऐसी प्रमुख घटनाएं हैं, जिसके बारे में लोगों को पता होना चाहिए।
कई प्रमुख घटनाओं में एक ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिसे लोग भूल नहीं सकते।
आज के ही दिन महान अभिनेता सुनील दत्त का निधन हुआ था।
आइए जानें आज का इतिहास।


अभिनेता होने के साथ-साथ महान राजनीतिज्ञ भी थे सुनील दत्त

सुनील दत्त का जन्म 6 जून, 1929 को हुआ था।
सुनील दत्त के स्टारडम की शुरुआत 1957 में आई फिल्म मदर इंडिया से हुई ।
वह मनमोहन सिंह की सरकार में युवा मामले और खेल मंत्री थे।
1968 में सुनील दत्त को भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 1984 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और मुंबई उत्तर पश्चिम के निर्वाचन क्षेत्र से पाँच बार भारत की संसद के लिए चुने गए थे।

आज के ही दिन करण जौहर का हुआ था जन्म

करण जौहर, हिरो जौहर और निर्माता यश जौहर के बेटे हैं।
जोहर ने अपने निर्देशन की शुरुआत सन 1998 में आई “कुछ कुछ होता है” के साथ की थी। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले के लिए फिल्मफेयर अवार्ड्स दिया गया था।
उनकी सन 2010 में आई फिल्म “माई नेम इज़ खान” के लिए भी उन्हें दूसरा सर्वश्रेष्ठ निर्देशक फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।
उन्होंने एक टेलीविजन टॉक शो “कोफी विद करण” भी होस्ट करते हैं।

कुछ प्रमुख घटनाएं

▪️यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमर ‘सर जॉन लॉरेंस’ 25 मई, 1877 को उड़ीसा तट के पास डूबा था।
जावा में 25 मई, 1919 को केलट ज्वालामुखी फटने से 16 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हुई थी।
▪️अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने 25 मई, 1961 को अंतरिक्ष अभियान शुरु करने के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की थी।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के द्वारा भेजा गया एक रोबोट मंगल ग्रह पर 25 मई, 2008 को पहुंचा था।


जानकारी

बोइंग कंप्यूटर सविर्स की हुई स्थापना

बोइंग कंप्यूटर सविर्स की स्थापना 25 मई, 1970 को की गई थी। बांग्लादेश में 25 मई, 1985 को आए तूफान में 10 हजार लोगों की मौत हुई। चिली ने 25 मई, 2003 को पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता था।

इनका है जन्मदिन

▪️प्रसिद्ध उर्दू शायर दाग़ देहलवी का जन्म 25 मई, 1831 को हुआ था।
▪️प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस का जन्म 25 मई, 1886 को हुआ था।
▪️बंगाल के विद्रोही कवि काजी नजरूल इस्लाम का जन्म 25 मई, 1899 को हुआ था।
▪️भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक, पोशाक डिजाइनर, अभिनेता करण जौहर का जन्म 25 मई, 1972 को हुआ था।
▪️भारतीय फिल्म अभिनेता कुणाल खेमू का जन्म 25 मई, 1983 को हुआ था।

इनकी है पुण्यतिथि

▪️जाने-माने शिक्षाविद् और कलकत्ता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आशुतोष मुखर्जी का निधन 25 मई, 1924 को हुआ था।
▪️हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ सुनील दत्त का निधन 25 मई, 2005 को हुआ था।
▪️अमेरिकी अभिनेता, हास्य अभिनेता, निर्देशक और नाटक शिक्षक चार्ल्स नेल्सन रेली का निधन 25 मई, 2007 को हुआ था।
▪️भारतीय समाज सेवी रजनीकांत अरोल का निधन 25 मई, 2011 को हुआ था।
▪️प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का निधन 25 मई, 2012 को हुआ था।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment