Worship Rule : पूजा-पाठ के दिनों में मासिक धर्म आ जाए तो क्या करें? जानें शास्त्रों के जरूरी नियम

👇

Menstruation During Puja: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ, व्रत का विशेष महत्व माना जाता है. कई महिलाएं नियमित रूप से भगवान की आराधना करती हैं, व्रत रखती हैं और घर के मंदिर की सेवा भी करती हैं. लेकिन अक्सर एक सवाल महिलाओं के मन में जरूर आता है कि अगर पूजा या किसी खास व्रत के दौरान मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करना चाहिए, क्या पूजा बंद कर देनी चाहिए? क्या भगवान नाराज हो जाएंगे पूजा करने से, इन सभी बातों को लेकर शास्त्रों में नियम बताए गए हैं?


मासिक धर्म को लेकर क्या कहते हैं नियम?

ज्ञात हो कि, सनातन परंपरा में मासिक धर्म को स्त्री शरीर की एक प्राकृतिक प्रक्रिया माना गया है. पुराने समय में महिलाओं को इन दिनों आराम देने के लिहाज से कई नियम बनाए गए थे. माना जाता था कि इस दौरान शरीर कमजोर रहता है, इसलिए महिलाओं को घरेलू और धार्मिक जिम्मेदारियों से कुछ समय के लिए मुक्त रखा जाए. इसी वजह से मंदिर में प्रवेश, पूजा सामग्री को छूना या लंबी पूजा-अर्चना करने से बचने की परंपरा बनी.

क्या मासिक धर्म में भगवान का नाम नहीं लेना चाहिए?

वहीं धार्मिक जानकारों के अनुसार, मासिक धर्म के दौरान भगवान का स्मरण करना पूरी तरह से सही माना गया है. मन से की गई भक्ति सबसे महत्वपूर्ण होती है. महिलाएं इन दिनों मंत्र जाप, भगवान का ध्यान और धार्मिक पाठ सुन सकती हैं. हालांकि कई परंपराओं में पूजा की पवित्रता को देखते हुए मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश, मूर्तियों को छूना या पूजा की सामग्री तैयार करने से बचने की सलाह दी जाती है.

अगर व्रत के बीच में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें?

वहीं, अक्सर महिलाएं किसी व्रत या धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सोच में पड़ जाती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि व्रत के दौरान मासिक धर्म शुरू हो जाए तो व्रत को मन से जारी रखा जा सकता है. क्योंकि माना गया है कि भगवान भाव के भूखे होते हैं, इसलिए श्रद्धा सबसे जरूरी होती है.

आराम भी है जरूर?

दरअसल, मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को सही से आराम, सही खानपान और मानसिक शांति की जरूरत होती है. पुराने समय के कई नियमों का उद्देश्य महिलाओं को आराम देना भी था. इसलिए यदि जरूरी न हो तो और शरीर थका हुआ महसूस करे तो कुछ समय के लिए पूजा पाठ से दूरी बनाई जा सकती है.


क्या कहते हैं आज के समय के विचार?

फिलहाल, आज के समय में कई धार्मिक गुरू मानते हैं कि मासिक धर्म को अशुद्धि से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. यह महिलाओं के शरीर की सामान्य जैविक प्रक्रिया है. भक्ति का संबंध मन और आस्था से होता है, न कि केवल बाहरी नियमों से. हालांकि जो लोग अपनी पारंपरिक मान्यताओं का पालन करना चाहते हैं, वे अपनी श्रद्धा और परिवार की परंपरा के अनुसार नियमों का पालन कर सकते हैं.


Disclaimer:
इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. janjantaksandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment