3 दिन एक पत्नी के साथ, 3 दिन दूसरी के साथ पति..1 हफ्ते में ही फेल हो गया पंचायत का फैसला..छोटी बीवी कर गई ये कांड

👇

Three Wives Panchayat Formula: यूपी के रामपुर में बेटे की चाहत में दो शादियां करने वाले पति के बंटवारे के लिए पंचायत ने ‘3-3 दिन’ का फार्मूला तय किया था. हफ्तेभर में ही पंचायत का यह फैसला फेल हो गया और छोटी पत्नी अपनी एक बेटी को लेकर घर छोड़कर गायब हो गई. पुलिस को फिलहाल शिकायत नहीं दी गई है.

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के दढ़ियाल चौकी क्षेत्र से एक दिलचस्प और अजब-गजब पारिवारिक विवाद सामने आया है. बेटे की चाहत में दो शादियां करने वाले एक शख्स के पारिवारिक और आर्थिक झगड़े को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत का अनोखा फैसला एक हफ्ते के भीतर ही बेअसर साबित हो गया. पंचायत ने तय किया था कि पति हफ्ते में 3-3 दिन दोनों पत्नियों के साथ रहेगा, लेकिन अब छोटी पत्नी अपनी एक बच्ची को लेकर अचानक गायब हो गई है.



ज्ञात हो कि, पूरे विवाद की शुरुआत 14 साल पहले हुई थी. रामपुर निवासी युवक की पहली शादी 14 साल पहले उत्तराखंड की एक युवती से हुई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं. बेटे की चाहत में युवक ने पहली पत्नी की बिना सहमति के 10 साल बाद दूसरी शादी रचा ली. पहली पत्नी ने उस वक्त इस शादी का ज्यादा विरोध नहीं किया. दूसरी पत्नी के साथ 4 साल रहने के दौरान भी उसे दो बेटियां ही हुईं.

उपेक्षा और तंगी से गहराया विवाद, बैठी पंचायत


वहीं, दूसरी शादी के बाद परिवार में विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि पति केवल दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा और पहली पत्नी तथा उसकी बेटियों का आर्थिक खर्च उठाना बंद कर दिया. आर्थिक तंगी और विवाद बढ़ने पर एक सप्ताह पहले दढ़ियाल इलाके में पंचायत बुलाई गई. पंचायत ने अजीब फरमान सुनाते हुए तय किया कि पति हफ्ते में 3-3 दिन दोनों पत्नियों के साथ बारी-बारी से रहेगा, जबकि 7वां दिन वह अपनी मर्जी से किसी भी पत्नी के साथ गुजार सकता है. उस समय तीनों पक्ष इस पर सहमत हो गए थे.


एक हफ्ते में फेल हुआ फैसला, छोटी पत्नी हुई गायब

दरअसल, पंचायत के इस फैसले के सात दिन बाद ही कहानी में नया मोड़ आ गया. रविवार को छोटी पत्नी अपनी दो बेटियों में से छोटी बेटी को साथ लेकर अचानक घर से कहीं चली गई, जबकि बड़ी बेटी को घर पर ही छोड़ दिया. पति का कहना है कि उसने अपनी तरफ से तलाश करने की काफी कोशिश की, लेकिन पत्नी का कोई पता नहीं चला है.

पुलिस का बयान: शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

फिलहाल, मामले में पुलिस का रुख स्पष्ट है. दढ़ियाल पुलिस चौकी प्रभारी ब्रजेश कुमार जैसवाल ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर पति या परिजनों की तरफ से कोई तहरीर आती है, तो उसके आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment