वीर सावरकर की जयंती पर CM साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका जीवन अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति, त्याग और अटूट संकल्प का प्रतीक है, निरंतर‌ प्रेरित करता रहेगा

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति, त्याग और अटूट संकल्प का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।


हालांकि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संदेश में कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए वीर सावरकर ने अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। विपरीत परिस्थितियों और कठिन संघर्षों के बावजूद राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कभी कमजोर नहीं पड़ी। उनका पूरा जीवन राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की अमर गाथा है।

वहीं, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर सावरकर का “राष्ट्र प्रथम” का विचार प्रत्येक भारतवासी को देशहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनका जीवन कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और आत्मबल का अद्वितीय उदाहरण है।

दरअसल उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने विचारों से देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई। उनका संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायी जीवन देश के युवाओं के लिए सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा।


फिलहाल, मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, साहस और सेवा की भावना ही वीर सावरकर को महान बनाती है। आज उनकी जयंती पर पूरा देश उनके योगदान को याद कर रहा है और उनके आदर्शों से प्रेरणा ले रहा है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment