CG News : दंतेल हाथी धान खरीदी केंद्र में अचानक आ धमका और मचाया उत्पात..मौजूद कर्मचारियों ने मिलकर हाथी को भगाया..पढ़ें पूरी ख़बर

जन जन तक संदेश न्यूज़/गजाधर पैंकरा

Chhattisgarh News/कोरबा। जिले के एक धान खरीदी केंद्र में अचानक दंतेल हाथी आ धमका. हाथी जंगल से निकल कर केंद्र में रखे धान को खाने के फिराक में जा घुसा, जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने मिलकर हाथी को भगाया. लेकिन अचानक हाथी के घुस आने से अब कर्मचारियों और ग्रामीणों में दहशत का महौल है.

दरअसल, राहत की बात यह रही की हाथी ने आक्रोशित होकर किसी पर हमला नहीं किया, वरना किसी बड़ी घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता था. इस पूरे घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कर्मचारी धान को बचाने के लिए हाथी को खदेड़ने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं.

फिलहाल, स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब हाथी धान खरीदी केंद्र तक पहुंचा हो. इससे पहले भी हाथी कभी भी अचानक केंद्र में घुसकर धान खा जाते रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भी डर का माहौल बन गया और कई लोग रतजगा करने को मजबूर हो गए.मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को खदेड़कर जंगल की ओर भेजा गया. फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों और कर्मचारियों में चिंता बनी हुई है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment