17 June Ka ‘Good Luck’ Rashifal : आज का दिन सकारात्मकता के साथ व्यतीत होगा..आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी..जानें शुभ संकेत और उपाय

👇

मेष: सेहत में हो रहे बदलाव को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। युवा वर्ग डिसिप्लिन के साथ काम करेंगे। नए दोस्त बनेंगे
उपाय: हरे रंग के फल या सब्जी का सेवन करें।

वृष: आज मधुर व्यवहार से कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अपनी बात मनवा लेंगे। साझेदारी में बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं।
उपाय: अमरुद दान करें।

मिथुन: आज आपको राजयोग जैसा सुख मिलेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पेट से संबंधित समस्या रहेगी, संतुलित भोजन लें।
उपाय: संध्या समय घर के मंदिर में दीपक लगाएं।



कर्क: कड़ी मेहनत से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। सामाजिक संस्थाओं से जुड़ेंगे। दूसरों की मदद से लाभ मिलेगा।
उपाय: गाय माता को पालक खिलाएं।

सिंह: आज का दिन सकारात्मकता के साथ व्यतीत होगा। पदोन्नति के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
उपाय: कंजक के पैर छूकर आशीर्वाद लें।

कन्या: जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा।
उपाय: गणेश मंदिर में सुपारी चढ़ाएं।

तुला: कई माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी के अच्छे ऑफर आ सकते हैं। बिजनेस वाले भी खूब पैसा कमाने में सफल रहेंगे।
उपाय: भोजपत्र पर नीले पेन से ममः लिखकर पर्स या बैग में रखें।

वृश्चिक: कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कमाई के संसाधनों में बढ़ोतरी होगी।
उपाय: लाल कपड़े में बादाम बांधकर किसी ज़रूरतमंद को भेंट करें।

धनु: कोर्ट- कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में होगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। सोच सकारात्मक रहेगी।
उपाय: मां बगलामुखी को पान का भोग लगाएं।


मकर: बिजनेस में डील करते वक्त कागजों को ठीक से जांच लें, धोखा मिल सकता है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
उपाय: किसी गरीब बच्चे को 2 लड्डू दान करें।

कुंभ: नया व्यापार करने के लिए मन बनेगा। ऑफिस में आप के काम की सभी प्रशंसा करेंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।
उपाय: हरे रंग के वस्त्र पहनें।

मीन: आज का दिन आप के लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। माता की सेहत को लेकर बनी चिंता समाप्त होगी।
उपाय: गणेश जी को गुड़ का भोग लगाएं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment