👇
Chhattisgarh News/रायपुर। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत आज एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे एम्स रायपुर में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।
बता दें कि, इस अवसर पर देशभर के लाभार्थियों को करीब 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी। कार्यक्रम में मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। देशभर के 200 से अधिक केंद्रों पर एक साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
वहीं, इस दौरान नए कर्मचारियों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य रोजगार सृजन को बढ़ावा देना और युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ना है।

















