जुलाई में चिंतन शिविर 3.0 का होगा आयोजन..शिविर में CM साय के साथ सभी मंत्री लेंगे हिस्सा

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। जुलाई के पहले सप्ताह में राज्य सरकार नवा रायपुर स्थित IIM में चिंतन शिविर 3.0 का आयोजन करेगी। इस शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश के सभी मंत्री हिस्सा लेंगे।



जानकारी के मुताबिक, इस चिंतन शिविर का मुख्य उद्देश्य मंत्रियों की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाना है। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन, नीति निर्माण, जनसेवा, तकनीक और विकास से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ मंत्रियों को प्रशिक्षण देंगे। साथ ही बदलते समय के अनुरुप शासन व्यवस्था में नवाचार और बेहतर प्रबंधन के तरीकों पर भी चर्चा होगी।


फिलहाल, शिविर में सरकार की भविष्य की कार्ययोजनाओं, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक सुधारों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। माना जा रहा है कि सरकार इस मंच के जरिए आने वाले वर्षों के लिए अपनी प्राथमिकताओं और रणनीतियों को अंतिम रुप दे सकती है।

हालांकि, इससे पहले भी नवा रायपुर स्थित IIM में मंत्रियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। अब चिंतन शिविर 3.0 के जरिए सरकार मंत्रियों को विशेषज्ञों के अनुभवों से जोड़कर प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में नया प्रयास कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment