साय सरकार का ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान चलाने का निर्णय..23 जिलों का हुआ है चयन, ताकि पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। साय सरकार अब ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान चलाने का निर्णय लिया है, सीएम साय ने इसके बारे में बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का आधार केवल अधोसंरचना नहीं, बल्कि हर परिवार तक शासन की योजनाओं की प्रभावी पहुँच है।



दरअसल, इसी सोच के साथ हम ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान प्रारंभ कर रहे हैं। ‘नियद नेल्लानार’ योजना की सफलता को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे। तकनीक आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग, विभागों के अभिसरण और जवाबदेह कार्यप्रणाली के माध्यम से हम सेवा प्रदाय की एक नई व्यवस्था स्थापित कर रहे हैं।



फिलहाल, जब शासन की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी, तभी सच्चे अर्थों में सुघ्घर छत्तीसगढ़ और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार होगा। हमारा लक्ष्य प्रत्येक परिवार तक सुशासन की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करते हुए विकास और समृद्धि की नई संभावनाओं का विस्तार करना है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment